छत्तीसगढ़

शादी समारोह में विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन युवकों पर मामला दर्ज

SHIDDHANT
16 May 2026 9:51 PM IST
शादी समारोह में विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन युवकों पर मामला दर्ज
x
छत्तीसगढ़
Surguja सरगुजा: गांधीनगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच के बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सरगवां निवासी 25 वर्षीय रूकचंद नागेश का शव 28 अप्रैल को गांव के एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान परिजनों और गवाहों के बयान में शादी समारोह में हुए विवाद की जानकारी सामने आई।
बताया गया कि 27 अप्रैल की रात रूकचंद गांव में आयोजित एक मंडप कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक नाच-गाना कर रहे थे। रात करीब एक बजे आरोपियों रामप्रसाद, राजनाथ और अजीत ने मृतक की मां कबिलासो से नाचने के लिए कहा।
रूकचंद ने इसका विरोध करते हुए कहा कि उसकी मां नाच नहीं करेगी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि तीनों युवकों ने रूकचंद के साथ कार्यक्रम स्थल पर मारपीट की। घटना के बाद वह रोते हुए घर लौट आया। कुछ समय बाद उसने गांव के पीपल के पेड़ में फांसी लगा ली। मामले की जांच के बाद गांधीनगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 108 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Next Story