छत्तीसगढ़
युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान
Shantanu Roy
19 Sept 2025 10:08 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां ग्राम बोडरा के 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसने शौचालय के पास नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूझबूझ और साहसिक कदम से युवक की जान बच गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।
शौचालय के पास दिखाई दिया युवक
मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम बोडरा का है। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण रोज की तरह सुलभ शौचालय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गांव का युवक जितेंद्र यादव (25 वर्ष) शौचालय के ऊपर स्थित नीम के पेड़ पर फंदा बनाकर खड़ा है। यह देखकर ग्रामीण घबरा गए और तत्काल सरपंच को सूचना दी।
डेढ़ घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
सूचना मिलते ही सरपंच और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर युवक को नीचे उतरने और आत्मघाती कदम न उठाने की समझाइश दी। लेकिन जितेंद्र ने किसी की एक न सुनी और करीब डेढ़ घंटे तक पेड़ पर फंदा गले में डालकर बैठा रहा। इस दौरान पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शौचालय के बाहर भीड़ जुट गई। फंदे से झूलने ही वाला था कि ग्रामवासियों ने बताया कि अचानक युवक ने फंदे से झूलने की कोशिश की। स्थिति गंभीर देखते ही कुछ ग्रामीण तेजी से दौड़े और बिना देर किए उसे पकड़ लिया। तुरंत ही फंदा काटकर उसे नीचे उतारा गया। ग्रामीणों के साहसिक प्रयास से युवक की जान बच पाई। हालांकि तब तक वह बेहोशी की हालत में जा चुका था।
अस्पताल में भर्ती, कारण स्पष्ट नहीं
गंभीर हालत में ग्रामीणों ने जितेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया है। युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल युवक ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। न तो उसने किसी से कोई बात साझा की थी और न ही घरवालों को किसी तरह की परेशानी की जानकारी थी। अर्जुनी थाना प्रभारी ने बताया कि युवक का नाम जितेंद्र यादव है। उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी ताकि आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजह पता चल सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





