छत्तीसगढ़

महादेवघाट विसर्जन कुण्ड से चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
6 Sept 2025 11:48 PM IST
महादेवघाट विसर्जन कुण्ड से चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी बीच डीडी नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महादेवघाट विसर्जन कुण्ड से धारदार चाकू के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमल यादव उर्फ जे टी पिता रमेश यादव (उम्र 28 वर्ष), निवासी गोवर्धन नगर, भनपुरी थाना खमतराई रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 सितंबर 2025 को डीडी नगर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक हमराह
स्टाफ
के साथ अपराध विवेचना हेतु शहर भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि महादेवघाट विसर्जन कुण्ड के पास एक युवक अपनी कमर में चाकू रखकर घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
मौके पर गवाह पिन्टु करकसे और बजरंग मानिकपुरी को धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर कार्रवाई में शामिल किया गया। महादेवघाट पहुंचने पर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये से मेल खाता युवक नजर आया। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कमल यादव उर्फ जे टी बताया। तलाशी लेने पर उसकी जींस पैंट की कमर से स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। चाकू की कुल लंबाई लगभग 10 इंच, फल की लंबाई 4.5 इंच, मुठ की लंबाई 5.5 इंच, चौड़ाई लगभग 1 इंच है। यह नोकदार और धारदार चाकू है, जिसके ऊपर टॉर्च लगी हुई है और कटदार डिजाइन बना है। वहीं मुठ में तीन गोल छेद का डिजाइन पाया गया। यह चाकू अमानक और खतरनाक श्रेणी में आने वाला हथियार है।
पुलिस ने आरोपी कमल यादव से चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस देते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर समक्ष गवाहों के चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का यह कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके परिजनों को सूचना दी। जप्त किए गए चाकू और आरोपी को थाना लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। डीडी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि गणेश विसर्जन जैसे सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस गिरफ्तारी ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
Tagsरायपुर पुलिस कार्रवाईमहादेवघाट विसर्जन कुण्डचाकू के साथ युवक गिरफ्तारकमल यादव उर्फ जे टीडीडी नगर थानाभनपुरी निवासीआर्म्स एक्टगणेश विसर्जन सुरक्षाधारदार हथियार जब्तीरायपुर अपराध समाचारRaipur Police actionMahadev Ghat immersion poolyouth arrested with knifeKamal Yadav alias JTDD Nagar police stationBhanpuri residentArms ActGanesh immersion securitysharp weapon seizureRaipur crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story