छत्तीसगढ़

एक साल पहले नवविवाहिता ने की थी खुदकुशी, अब पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज किया केस

Janta Se Rishta Admin
13 July 2022 5:27 AM GMT
एक साल पहले नवविवाहिता ने की थी खुदकुशी, अब पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज किया केस
x

बिलासपुर। पचपेड़ी में एक साल पहले नवविवाहिता ने खुद पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में पता चला कि विवाहिता का पति चरित्र शंका को लेकर आए दिन मारपीट करता था। इससे तंग आकर महिला ने आत्महत्या की है। मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।पचपेड़ी क्षेत्र के मचहा निवासी विशाखा पटेल(22) ने 19 जुलाई 2021 को अपने घर में खुद पर मिट्टीतेल डालकर आग लगा ली थी। झुलसी महिला को स्वजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए।

डाक्टरों ने उनकी स्थिति देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। एक महीने चले उपचार के बाद 27 अगस्त 2021 को महिला ने दम तोड़ दिया। डाक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रायपुर पुलिस ने इसकी जानकारी चार महीने पहले पचपेड़ी थाने में दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवाहिता के मायके वालों ने बताया कि उसका पति अभय पटेल चरित्र शंका को लेकर मारपीट करता था। इससे वह परेशान रहती थी। इसी कारण से महिला ने खुद पर मिट्टीतेल डालकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों के बयान के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta