छत्तीसगढ़
'जिंदा दफन' हुआ मजदूर, रहेजा बिल्डर के सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल, परिजन का बयान भी आया
jantaserishta.com
5 April 2026 10:00 PM IST

x
रायपुर न्यूज.
रायपुर: राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक कारपेंटर की मौत हो गई। कंसट्रक्शन का काम कचना इलाके में रहेजा प्रोजेक्ट की साइट पर चल रहा है। यहां 2 दर्जन से ज्यादा मजदूर काम पर लगे थे।
शनिवार (4 अप्रैल) शाम गुड्डू रवि 8 फीट नीचे गड्ढे में शटरिंग के काम में लगा था, तभी अचानक मिट्टी का मलबा उस पर गिरा और वह जिंदा दफन हो गया, दम घुटने से गुड्डू की जान चली गई। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। कारपेंटर झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बीमारी की सूचना दी गई थी, सच्चाई छिपाई गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। केस में जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, कचना इलाके में रहेजा प्रोजेक्ट साइट पर क्लब हाउस का निर्माण हो रहा है। शनिवार को यहां 2 दर्जन से ज्यादा मजदूर काम में लगे हुए थे। कारपेंटर गुड्डू रवि (32) अपने साथियों के शटरिंग के काम के लिए नीचे खोदे गए गड्ढे में उतरा था। जो 8 फीट गहरा है। वह काम कर ही रहा था, उस दौरान एक अन्य साथी पानी पीने के लिए आगे बढ़ा, तभी अचानक मिट्टी का ढेर गुड्डू पर गिर गया और वो जिंदा दफन हो गया।
साथी कर्मचारियों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन जब तक उसे बाहर निकालते तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। मृतक के शव को लेने के लिए रायपुर पहुंचे उसके भाई पुलेंदर कुमार ने बताया कि एक महीने पहले गुड्डू रवि काम करने के लिए रायपुर आया हुआ था। शनिवार की दोपहर उसकी बात उससे हुई थी। शाम चार बजे जब वो दुकान में था, तो गुड्डू के फोन से दोबारा कॉल आया।
कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि भाई की तबीयत अचानक खराब हो गई है। रायपुर आ जाओ। परिजनों के साथ जब रायपुर के मेकाहारा पहुंचा तो भाई को मृत हालत में पाया। मेकाहारा में लोकल ठेकेदार मिला, जिसने बताया कि मिट्टी के ढेर के नीचे वो दब गया था। इलाज के लिए जब तक उसे अस्पताल पहुंचाते उसने दम तोड़ दिया।
घटनास्थल पर बिल्डर के कर्मचारी तैनात हैं और मीडिया की इंट्री बैन है। खम्हारी प्रभारी आईपीएस मान्सी नानाभाई साकुरे ने बताया कि, हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर जांच और मर्ग कायम करके पीएम के लिए भेजा है।
पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की जांच की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने बताया, कि गुडड् रवि की तीन बेटियां है। एक बेटी पांच साल की, दूसरी तीन साल और तीसरी नौ महीने की है। गुड्डू की मौत की जानकारी मिलने पर पत्नी माया देवी बदहवास है। परिजनों ने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





