छत्तीसगढ़

मायके आई महिला की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने कुचला

Nil dhankar
22 April 2025 5:50 PM IST
मायके आई महिला की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने कुचला
x
छग

दुर्ग। भिलाई में खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई के सामने सड़क पार कर रही एक महिला को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में महिला का पैर कट गया। उसे इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान भानुप्रिया साहू (32 साल) के रूप में हुई है। वो राजनांदगांव के तुमड़ीबोर्ड की रहने वाली थी। भिलाई खुर्सीपार में उसका मायका था। कुछ दिन पहले ही गर्मी की छुट्टियों में वो अपने बच्चों को लेकर अपने पिता के घर आई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भानुप्रिया कुछ सामान लेने के लिए जा रही थी। मंगलवार 22 अप्रैल की दोपहर 12.30 बजे वो आईटीआई के सामने से सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक आ गया और उसने महिला को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक का पहिया महिला के पैर से गुजर गया, इससे उसका पैर कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने डायल 112 में कॉल किया। पुलिस ने एंबुलेंस में महिला को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा। यहां उसका उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों ने देखा कि महिला एक पैर पूरी तरह से कटकर लटक रहा है। उसका खून काफी बह गया था। इससे पहले की प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया जाता महिला ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।


Next Story