छत्तीसगढ़
कलेक्टोरेट में सुसाइड करने पहुंची महिला ने बीजेपी नेता पर लगाया रेप का आरोप
Nil dhankar
23 Oct 2024 4:36 PM IST

x
छग
सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रमुख सुभाष जालान पर एक महिला ने दुष्कर्म के सनसनीखेज आरोप लगाए है। पीड़िता का दावा है कि, नौकरी के नाम पर भाजपा नेता ने उसकी अस्मत लूटी है। उन्होंने चार लोगों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए है। पीड़ित महिला अपने पति को लेकर सैकड़ो लोगों के साथ जिला कलेक्टर के दफ्तर पहुंची हुई है।
आरोप लगाने वाली महिला के पति ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह कलेक्टोरेट में ही आत्मदाह कर लेंगे। जानकारी के अनुसार पीड़िता का पति धन खरीदी केंद्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर काम करता था।
लेकिन किन्ही वजहों से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह मदद की मांग लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के पास पहुंची थी।
Next Story





