छत्तीसगढ़

महिला सट्टा लगवा रही थी अपने घर में, पुलिस ने रेड मारकर किया पर्दाफाश

Nilmani Pal
4 Feb 2026 11:00 AM IST
महिला सट्टा लगवा रही थी अपने घर में, पुलिस ने रेड मारकर किया पर्दाफाश
x
छग

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में सट्टा-पट्टी लिखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी है। जारी अभियान के बीच बड़े सटोरी अब भूमिगत होने लगे है। इसी कड़ी में जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब एवं सट्टा के विरुद्ध बड़ी रेड कार्रवाई की गई।

पुलिस ने ग्राम अमलीभौना इंदिरा आवास में दबिश देकर सट्टा पट्टी लिख रही महिला *रूपा लहरे पति राजू लहरे उम्र 38 वर्ष निवासी अमलीभौना इंदिरा आवास को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने 5 प्रतिशत कमीशन पर कागज पर सट्टा पट्टी लिखने तथा मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर ऑनलाइन रुपये-पैसों का दांव लगवाना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से *सट्टा पट्टी लिखा हुआ कागज, रियलमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, सट्टा में प्रयुक्त नगद रकम 37,500 रुपये तथा एक चालू डॉट पेन जप्त* किया गया है। आरोपी महिला के विरुद्ध *थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 36/2025 धारा 06(ए), 7 छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम 2022 के तहत* मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस सट्टा रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर के साथ प्रधान आरक्षक क्लोस्टिका खरे, शिव वर्मा तथा आरक्षक धनेश्वर उरांव, शशिभूषण साहू एवं जितेश्वर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Story