छत्तीसगढ़

कालोनी के पास टहल रही युवती से लूट, रायपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई शिकायत

Admin2
16 May 2021 12:15 PM IST
कालोनी के पास टहल रही युवती से लूट, रायपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई शिकायत
x

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर से मोबाइल स्नैचिंग का मामला सामने आया है। टहल रही युवती का मोबाइल झपटकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है। थाने में मिली जानकारी के अनुसार आयुषी हेमनानी 22 वर्ष तेलीबांधा निवासी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 15 मई को प्रार्थिया रिंग रोड ओव्हर ब्रिज के नीचे चंचल विहार कालोनी के पास टहल रही थी। तभी पीछे से आकर अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ से रेडमी नोट 9 प्रो. अनुमानित कीमत 11,000 रुपए को झपटकर भाग गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story