छत्तीसगढ़

बौनेपन से ग्रसित महिला को जनदर्शन में मिला न्याय

Nil dhankar
19 Sept 2024 2:15 PM IST
बौनेपन से ग्रसित महिला को जनदर्शन में मिला न्याय
x

रायपुर raipur news। 45 वर्षीया दुर्गेश नंदिनी राठौर रायगढ़ जिला खरसिया विकासखंड घघरा ग्राम पंचायत निवासी हैं, जो बौनेपन से ग्रसित हैं, साथ ही बेसहारा भी है। इन्होंने आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सब्जी बाड़ी, मछली पालन के लिए जमीन पट्टे की मांग की है, उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिला प्रशासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। CM residence public darshan

दक्षिण कोरिया में 25-30 अगस्त तक आयोजित एशियन कप बीच वुडबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर लौटीं महासमुंद की चैन कुमारी निषाद (35) और रायपुर की रंजीता खलको (30) ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुलाक़ात की और अपनी उपलब्धि साझा की।

दोनों खिलाड़ियों ने उक्त प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया है। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें प्रोत्साहित किया और मंच पर बुलाकर दोनों खिलाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचाई।




Next Story