छत्तीसगढ़

घर के बाहर बैठी महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

Nil dhankar
9 May 2022 8:29 AM IST
घर के बाहर बैठी महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
x

अंबिकापुर। रात में घर के बाहर बैठी एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम विजयनगर कापू निवासी 56 वर्षीय जगवती बाई देर शाम घर के सामने सड़क किनारे बैठकर दूसरी महिलाओं के साथ बातचीत कर रही थी।

इसी दौरान बस्ती तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक सवार पहुंचा और जगवती को टक्कर मारते हुए भाग गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ने उसे अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ समय बाद ही उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Next Story