छत्तीसगढ़
मुंबई की महिला रायपुर में गिरफ्तार, 6 लाख का गांजा जब्त
jantaserishta.com
24 Nov 2026 6:10 PM IST

x
रायपुर: 23 नवंबर को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना स्थित रेलवे प्लेटफॉर्म के पास 1 महिला अपने पास गांजा रखी है तथा कहीं जाने की फिराक में है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पहुंचकर मुखबिर द्वारा हुलिये की महिला को चिन्हिंत कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनाली मोटे निवासी मुम्बई महाराष्ट्र का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर अलग - अलग बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
महिला आरोपी सोनाली मोटे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 12 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 730/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर महिला आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।
गिरफ्तार महिला आरोपी
सोनाली मोटे पति सम्भाजी मोटे उम्र 42 साल निवासी जी-1/13 न्यू म्हदा चॉल कोकरी अगर सिओन कोलीवाडा वाडला मुम्बई महाराष्ट्र।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





