छत्तीसगढ़

फर्श पर खून से लथपथ मिली महिला, नजारा देख बेटा हैरान

Nil dhankar
12 Oct 2021 5:45 PM IST
फर्श पर खून से लथपथ मिली महिला, नजारा देख बेटा हैरान
x
छत्तीसगढ़

रायगढ़। शहर के भगवानपुर गोरखा इलाके में अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी। नेपाली परिवार की महिला यहां अपने पति, दो बेटे और बेटी के साथ रहती थी। बेटा शाम को ड्यूटी से लौटा तो उसे फर्श पर मां का खून से लथपथ शव देखा। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है।

मीरा गुरुंग (45) की गोरखा में उनके घर में हत्या कर दी गई। मीरा के पति बहादुर गार्ड हैं। यह परिवार कुछ सालों पहले नेपाल से यहां आया था। महिला की दो बेटियां और एक बेटा है। मीरा के पति एक बेटी के साथ नेपाल गए हुए थे। वहीं दूसरी बेटी मंदिर में देवी दर्शन के लिए गई हुई थी। महिला घर पर अकेली थी, माना जा रहा है कि दोपहर 1.30 से 3 बजे के बीच महिला की हत्या हुई है। बेटे सूरज गुरुंग ने घर लौटने के बाद अंदर मां का शव देखा और बदहवास होकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।


Next Story