छत्तीसगढ़

रायपुर के आरंग में महिला और बेटी से मारपीट, गाली-गलौज कर दी धमकी

Shantanu Roy
22 Aug 2025 10:38 PM IST
रायपुर के आरंग में महिला और बेटी से मारपीट, गाली-गलौज कर दी धमकी
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कागदेही से मारपीट और गाली-गलौज का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, घटना बीती रात 22 अगस्त 2025 को करीब 3 बजे की है। जब वह अपने बेटे मनीष साहू और बेटी कु. योगेश्वरी साहू के साथ घर में सो रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी दिनेश देवदास वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने महिला पर चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और अश्लील गालियां देने लगा।

महिला ने बताया कि आरोपी ने उनके घर का दरवाजा लात मारकर तोड़ दिया और अंदर घुस आया। इसके बाद उसने पीड़िता और उसकी बेटी को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए डंडे से हमला कर दिया। हमले में महिला के बाएं हाथ की कलाई और बाएं पैर की जांघ पर चोटें आईं, वहीं उसकी बेटी योगेश्वरी साहू की बाईं हथेली में भी गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि इस घटना को उसका बेटा मनीष साहू और आसपास मौजूद कई ग्रामीणों ने देखा और सुना। घटना से घबराई महिला ने रात होने की वजह से तुरंत रिपोर्ट नहीं लिखाई, लेकिन सुबह थाने पहुंचकर पूरी आपबीती पुलिस को बताई।

महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी दिनेश देवदास लगातार परिवार को गालियां देता है और झूठे आरोप लगाता है। घटना के वक्त उसने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी की हरकतों से उसका परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। फिलहाल आरंग पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज, घर में घुसकर हमला करने, महिलाओं के साथ अभद्रता करने और मारपीट जैसी धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने भी न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
Tagsरायपुर मारपीट घटनाआरंग थाना मामलाग्राम कागदेही झगड़ामहिला से गाली-गलौजबेटी पर हमलापुलिस शिकायतआरोपी दिनेश देवदासघरेलू विवादमहिला हिंसारायपुर पुलिस कार्रवाईRaipur assault incidentArang police station casevillage Kagdehi fightabuse of womanattack on daughterpolice complaintaccused Dinesh Devdasdomestic disputewomen violenceRaipur police actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story