छत्तीसगढ़

2.38 करोड़ का गोदाम या भ्रष्टाचार की इमारत? ग्रामीणों ने खोली निर्माण की पोल

jantaserishta.com
27 Nov 2026 12:45 PM IST
2.38 करोड़ का गोदाम या भ्रष्टाचार की इमारत? ग्रामीणों ने खोली निर्माण की पोल
x
छत्तीसगढ़.
कवर्धा: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कवर्धा (Kawardha) में सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. बोड़ला ब्लॉक के बैजलपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (CGSWC) की ओर से करीब 2 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से पीडीएस चावल भंडारण के लिए गोदाम बनाया जा रहा है. इसके निर्माण के दौरान गुणवत्ता की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि कहीं रेत की जगह डस्ट से ईंटों की जुड़ाई की जा रही है, तो कहीं बिना गहरी खुदाई के ही कॉलम खड़े कर दिए गए हैं.
बोड़ला ब्लॉक के बैजलपुर में बन रहे इस वेयरहाउस के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप (Warehouse Building Corruption Allegations) लगे हैं. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि गोदाम के चार कॉलम पहले से बनी सीसी सड़क के ऊपर ही खड़े कर दिए गए, जबकि नियमानुसार मजबूत नींव के लिए जमीन की गहरी खुदाई कर कंक्रीट से कॉलम तैयार किए जाने चाहिए था.
वहीं दीवारों की ईंट जुड़ाई में रेत की जगह डस्ट का इस्तेमाल किए जाने और घटिया गुणवत्ता की ईंटें लगाए जाने का मामला भी आरोप लगाया गया है. डस्ट 70 प्रतिशत और रेत 30 प्रतिशत मिलाकर इस्तेमाल किया जा रहा है. निर्माण कार्य में प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों की अनदेखी के आरोप हैं. इससे दीवार और कॉलम के जोड़ की मजबूती पर भी सवाल उठ रहे हैं.
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy CM Vijay Sharma) से भी की है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और गुणवत्ता सुधारने की चेतावनी भी दी, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद निर्माण कार्य में लापरवाही जारी है.
कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने कहा कि पिछले दिनों कुछ निर्माण कार्यों के अवलोकन के दौरान गुणवत्ता की कमी देखी गई थी, जिसपर संबंधितों को नोटिस जारी किया गया था. इस मामले में भी कार्य एजेंसी है, उनसे जानकारी ली जाएगी. टीम भेजकर जानकारी प्राप्त की जाएगी. वहीं ग्रामीणों के गुणवत्ताहीन आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है, निर्माण करने वाले विभाग से जानकारी ली जाएगी. साथ भी निरीक्षण भी कराया जाएगा.
अब सवाल यह है कि 2 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस सरकारी गोदाम में अगर निर्माण कार्य प्राक्कलन और तकनीकी मापदंडों के विपरीत हुआ है, तो जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी? और क्या जांच सिर्फ खामियों को सुधारने तक सीमित रहेगी या जिम्मेदारी भी तय की जाएगी?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story