छत्तीसगढ़

मवेशी ढूंढने निकले ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौत

Nil dhankar
25 Dec 2025 3:19 PM IST
मवेशी ढूंढने निकले ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौत
x
छग

रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण शाम के समय मवेशी लेने के लिए जंगल की ओर गया था। तभी हाथी से उसका सामना हो गया। घटना के बाद वन अमला आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लोटान का रहने वाला लोकनाथ यादव 55 साल बुधवार की शाम को मवेशी लेने के लिए जंगल की ओर गया था। इस दौरान जब वह लोटान बकालो क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 662 RF में पहुंचा, तो अचानक एक हाथी से उसका सामना हो गया। ऐसे में हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

रात में जब इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को लगी, तो मामले की सूचना वन अमला को दी गई। ऐसे में वन अमला द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया और आगे की कार्रवाई में शुरू कर दी गई है।

Next Story
null