छत्तीसगढ़

CM का हाथ पकड़कर अपने घर ले गया ग्रामीण, पीएम आवास दिखाया

Nilmani Pal
4 May 2026 2:12 PM IST
CM का हाथ पकड़कर अपने घर ले गया ग्रामीण, पीएम आवास दिखाया
x

कबीरधाम। सीएम साय आज लोखान पहुंचे है, इस दौरान विष्णु के सुशासन की मिसाल दिखी, जब हितग्राही मोहन मरावी बड़ी खुशी और सहजता से मुख्यमंत्री जी का हाथ पकड़कर उन्हें अपने पीएम आवास तक ले गए,

आज सुशासन तिहार में अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पीएम आवास हितग्राही मोहन मरावी के गृह प्रवेश में शामिल हुए और पूरे आत्मीय भाव से परिवार संग खुशियां साझा कीं। उसके घर पहुंचकर नारियल फोड़ा, दीपक जलाया और गृह प्रवेश की रस्म निभाई। जब मुख्यमंत्री ने पूछा- आवास कोन दिहिस?, तो मोहन ने मुस्कुराकर कहा- मोदी जी। विष्णुदेव सरकार के संवेदनशील, जन-केंद्रित और भरोसेमंद सुशासन का सजीव यह उदाहरण है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

बलरामपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की, वहीं कुछ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और न्यायिक सेवा में जाने का संकल्प व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों के सपनों की सराहना करते हुए कहा कि सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ मेहनत की जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Story