छत्तीसगढ़

लैलूंगा थाना में नशामुक्ति अभियान को लेकर कोटवार सम्मानित

Shantanu Roy
22 Jan 2026 8:04 PM IST
लैलूंगा थाना में नशामुक्ति अभियान को लेकर कोटवार सम्मानित
x
छग
Raigarh. रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना लैलूंगा परिसर में ग्राम कोटवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा 22 जनवरी 2026 को किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी ग्राम कोटवार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने ग्राम कोटवारों को प्रशासन और पुलिस व्यवस्था का अहम अंग बताते हुए उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और पुलिस तक सही एवं समय पर सूचना पहुंचाने में कोटवारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोटवार गांव और पुलिस के बीच सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी सक्रियता से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

थाना प्रभारी ने सभी कोटवारों को अपने-अपने गांव में बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल थाने को दी जाए। इसके साथ ही अवैध शराब, जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों का कारोबार, चोरी, मारपीट, घरेलू हिंसा अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना बिना किसी देरी के पुलिस को देना अनिवार्य होगा। नशामुक्ति अभियान को लेकर थाना प्रभारी ने कोटवारों से विशेष सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि गांवों में नशे के दुष्परिणामों को लेकर लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। कोटवारों को निर्देशित किया गया कि वे ग्रामीणों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक नुकसान के बारे में जानकारी दें और नशामुक्ति अभियान में पुलिस का सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने में कोटवारों की भूमिका निर्णायक होती है। बैठक में कोटवारों को यह भी निर्देश दिए गए कि गांव में नए परिवारों के आगमन, किरायेदारों की जानकारी तथा अन्य प्रशासनिक सूचनाएं नियमित रूप से थाने तक पहुंचाएं।

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस को अवगत कराना आवश्यक बताया गया। थाना प्रभारी ने सभी कोटवारों से थाना स्तर पर आयोजित बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपील की। बैठक के दौरान ग्राम कमरगा के कोटवार कन्हैया चौहान एवं ग्राम गुड़बहाल की महिला कोटवार धनकुंवर चौहान को नशामुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दोनों कोटवारों ने अपने-अपने गांव में लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया तथा अवैध गतिविधियों की जानकारी समय पर पुलिस को देकर सक्रिय सहयोग प्रदान किया। थाना प्रभारी ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य कोटवारों को भी इसी तरह समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं थाना स्टाफ भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ग्राम स्तर पर सतर्कता, जनसहयोग और मजबूत सूचना तंत्र के माध्यम से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षित समाज की स्थापना संभव है। बैठक के माध्यम से पुलिस और ग्राम कोटवारों के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया।
Tagsलैलूंगा थानाग्राम कोटवार बैठकरायगढ़ पुलिसनशामुक्ति अभियानकोटवार सम्मानकानून व्यवस्थाग्रामीण सुरक्षाLalungha police stationvillage Kotwar meetingRaigarh policede-addiction campaignKotwar honourlaw and orderrural securityछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story