
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में चैन स्नेचिंग की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत पंडरी स्थित श्री शिवम शो-रूम के पास 31 मई 2025 को सुबह 4:45 बजे की है, जब एक महिला मंदिर जा रही थी। तभी एक साइकिल सवार अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चैन छीन ली और फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना की शिकायत प्रार्थिया सुनीता सिन्हा ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि वह अपने एक्टिवा वाहन से मंदिर जा रही थीं, तभी पंडरी श्री शिवम शो-रूम के पास एक साइकिल सवार युवक पीछे से आया और उनके गले से सोने की चैन छीनकर तेजी से भाग गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। थाना सिविल लाइन में इस मामले में अपराध क्रमांक 258/25 धारा 304 बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने सबसे पहले घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिरों को सक्रिय किया गया और हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों पर भी नजर डाली गई।
इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस वारदात में कचना निवासी रितेश नेताम नामक युवक शामिल हो सकता है। जांच में पाया गया कि रितेश नेताम पूर्व में भी चोरी, नकबजनी और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है और थाना तेलीबांधा में उस पर कुल 4 मामले दर्ज हैं। आरोपी की तस्दीक के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी रितेश नेताम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने ही घटना को अंजाम दिया और चैन को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई सोने की चैन जिसकी कीमत लगभग ₹90,000 है, बरामद कर ली है। साथ ही घटना में प्रयुक्त साइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितेश नेताम पिता कमलेश नेताम, उम्र 20 वर्ष, निवासी ब्लॉक व मकान नंबर 14, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कचना, थाना खम्हारडीह, रायपुर के रूप में हुई है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक रोहित मालेकर, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्थी, पुष्पराज परिहार, आर. विक्रम वर्मा, राजेंद्र तिवारी, केशव सिन्हा, दिलीप जांगड़े, बोधेंद्र मिश्रा, मनोज सिंह, विकास क्षत्री तथा सिविल लाइन थाने से सउनि. सुरेंद्र दास मानिकपुरी की सराहनीय भूमिका रही। रायपुर पुलिस की इस तत्परता से न केवल पीड़ित महिला को न्याय मिला, बल्कि शहर में चैन स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों को भी स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अपराध कर के कोई बच नहीं सकता। पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है और यदि अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता पाई जाती है, तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





