छत्तीसगढ़

वेंडर आया समरसता एक्सप्रेस की चपेट में, मौत

Nil dhankar
28 March 2025 5:13 PM IST
वेंडर आया समरसता एक्सप्रेस की चपेट में, मौत
x
छग

दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक वेंडर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक वेंडर उस वक्त पानी और कोल्ड्रिंक बेच रहा था. ऐसा बताया जा रहा है कि उसके पास अमूल के एक स्टॉल का वेंडिंग कार्ड मौजूद था.

सूत्र बताते है कि मृतक का नाम विजय शर्मा था और वो पिछले 15 वर्षों से वेंडिंग कर रहे थे. वहां मौजूद वेंडरों ने ये आरोप लगाए है कि लाश के ऊपर से दो ट्रेनें गुजर गई उसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने शव का पंचनामा कर उसे वहां से हटाया. इसके अलावा अब वेंडर के वैध और अवैध होने को लेकर भी कई प्रकार की बातें सामने आ रही है. समरसता एक्सप्रेस से ये हादसा हुआ और लाश के ऊपर से इसके बाद आजाद हिंद एक्सप्रेस भी गुजरी.

Next Story