छत्तीसगढ़

डिप्टी CM अरुण साव के काफिले में दौड़ रही गाड़ी ने बाइक को लिया चपेट में, एक युवक घायल

Nil dhankar
5 Sept 2024 5:00 PM IST
डिप्टी CM अरुण साव के काफिले में दौड़ रही गाड़ी ने बाइक को लिया चपेट में, एक युवक घायल
x

बिलासपुर bilaspur news। डिप्टी सीएम अरुण साव के काफिले में शामिल एक वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह हादसा उस समय हुआ जब उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर से लोरमी जा रहे थे, तभी जुनापारा के पास काफिले के एक वाहन का टायर फट गया. टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार को टक्कर मार दी. chhattisgarh

chhattisgarh news इस दुर्घटना में बाइक सवार घायल युवक की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जो भौंराकछार गांव का निवासी है. वह बुरी तरह से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि युवक का पैर टूट गया है. हादसे के बाद घायल युवक को तुरंत मुंगेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है.

Next Story