
x
कुछ बच्चों को चोटें आई है तो कुछ गंभीर हैं.
मोहला-मानपुर: जिले में स्कूली बच्चों से भरी पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कुल 17 बच्चे घायल हुए हैं. जिसमें कुछ बच्चों को चोटें आई है तो कुछ गंभीर हैं. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. यह मामला खड़गाव थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा ही कि सभी स्कूली छात्र छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ.
जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक चल रहा है. जिसमें स्कूली बच्चे अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रहे हैं. वहीं मोहला-मानपुर जिले के ग्राम बोगा फुलकोड़ो में भी खेल आयोजित किया गया था. जिसमें स्कूली बच्चे हिस्सा लेने पहुंचे थे. छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद सभी बच्चे पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे तभी ग्राम फुलकोड़ो और भर्रीटोला के बीच वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कुल 17 बचे घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. मानपुर बीएमओ डॉ. गिरीश खोबरागड़े ने इसकी पुष्टि की है.
Tagsमोहला-मानपुरCG एक्सीडेंटएक्सीडेंटमोहला-मानपुर एक्सीडेंटबस एक्सीडेंटmohla-manpurCG accidentaccidentmohla-manpur accidentbus accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





