छत्तीसगढ़
अभिषेक विहार फेस-2 में सूने मकान पर धावा, शादी के जेवर-नकदी ले उड़े चोर
Shantanu Roy
22 Feb 2026 12:07 AM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। मंगला क्षेत्र स्थित अभिषेक विहार फेस-2 की एक रिहायशी कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, यह मकान आर्मी (सिग्नल्स) में पदस्थ शैलेष कुमार शुक्ला का है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उनके बेटे की शादी हुई थी। शादी के दौरान नई बहू को मिले सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नगदी घर में सुरक्षित रखे गए थे। परिवार दो दिन के लिए एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाया। अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर में घुसते ही चोरों ने ग्राउंड फ्लोर पर रखी अलमारी को निशाना बनाया और उसे तोड़कर उसमें रखे जेवरात व नगदी निकाल ली।
इसके बाद चोर सीधे बेटे के कमरे तक पहुंचे, जहां शादी में मिले सोने-चांदी के गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान रखे थे। चोरों ने कमरे में रखे सामान को भी खंगाल डाला। घर के अन्य हिस्सों में भी तलाशी के निशान मिले हैं। जब परिवार वापस लौटा, तो घर का नजारा देख दंग रह गया। अलमारियां टूटी हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था। मकान मालिक के मुताबिक, इस वारदात में करीब 4 से 5 लाख रुपये के जेवरात और नगदी की चोरी हुई है। घटना की सूचना तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी शातिर गिरोह ने पहले रेकी की और फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी का तरीका पुराने मामलों से मिलता-जुलता है, जिससे संगठित चोर गिरोह की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।
Tagsबिलासपुरछत्तीसगढ़मंगलाअभिषेक विहार फेस 2सिविल लाइन थानासूना मकानचोरीशैलेष कुमार शुक्लाआर्मी सिग्नल्सशादी के जेवरातसोने-चांदी के गहनेनकदीताला तोड़कर चोरीडॉग स्क्वॉडफिंगरप्रिंट एक्सपर्टCCTV फुटेजचोर गिरोहपुलिस जांचBilaspurChhattisgarhMangalaAbhishek Vihar Phase 2Civil Line Police Stationvacant housetheftShailesh Kumar ShuklaArmy Signalswedding jewellerygold-silver jewellerycashtheft by breaking the lockdog squadfingerprint expertCCTV footagegang of thievespolice investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





