छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: दंतैल हाथी ने पति के सामने पत्नी को रौंदा

Nil dhankar
10 Jun 2024 3:05 PM IST
Chhattisgarh: दंतैल हाथी ने पति के सामने पत्नी को रौंदा
x
cg news

कोरबा korba news। जिले में पति-पत्नी पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पति बाल-बाल बच गया। उसने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पूरा मामला ​​​कोरबा वन मंडल के श्यांग क्षेत्र का है।

chhattisgarh news दरअसल, पति वृक्ष राम कंवर (55) अपनी पत्नी यादो बाई कंवर (50) के साथ बासिन से धान बीज लेने गिरारी जा रहे थे। इसी दौरान ऐलोंग से कलमी टिकरा के पास दंतैल हाथी का सामना हो गया। कुछ दोनों समझ पाते उससे पहले ही हाथी Elephant attack ने हमला करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही हाथी ने यादों बाई पर हमला किया महिला, वह नीचे गिर पड़ी। हाथी ने उसे पैरों से रौंद दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं किसी तरह वृक्ष राम कंवर जान बचा कर घर भागा। घटनाक्रम की जानकारी देते ही गांव वाले सर्तक हो गए।

Next Story