छत्तीसगढ़

महासमुंद में मौत बनकर खड़ा था ट्रक, पीछे से बोलेरो की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत

jantaserishta.com
10 Nov 2026 4:05 PM IST
महासमुंद में मौत बनकर खड़ा था ट्रक, पीछे से बोलेरो की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत
x
छत्तीसगढ़.
महासमुंद: महासमुंद में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रायपुर रोड स्थित त्रिमूर्ति कॉलोनी के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे की ओर जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार पांच युवाओं में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन का पंजीयन क्रमांक सीजी 06 एचबी 8783 बताया जा रहा है। वाहन में कुल पांच युवा सवार थे। हादसे में यथार्थ दुबे और शिवा ठाकुर की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है। यथार्थ दुबे महासमुंद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि शिवा ठाकुर शेरगांव के रहने वाले थे। दोनों युवाओं की असमय मौत की खबर से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बताया जा रहा है कि दोनों मृतकों के शव जिला अस्पताल महासमुंद लाए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पोस्टमार्टम एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार तीन अन्य युवक भी घायल हुए हैं। इनमें अर्जित शर्मा, पिता अग्रज शर्मा, आयुष और ऋषि परमार के नाम सामने आए हैं। घायल सभी युवाओं का रायपुर अस्पताल में इलाज जारी है। तीनों को पहले गंभीर अवस्था में महासमुन्द जिला अस्पताल लाया गया था जहां से उन्हें रायपुर रिफर किया गया है।
इस दुर्घटना के बाद पुलिस दुर्घटनास्थल का निरीक्षण, बोलेरो की तकनीकी जांच, ट्रक की स्थिति, सीसीटीवी फुटेज, वाहन की गति, चालक की पहचान, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज और वाहन के उपयोग से संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story