छत्तीसगढ़

आधी रात घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, फिर धधक उठी आग

jantaserishta.com
12 Sept 2026 11:55 AM IST
आधी रात घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, फिर धधक उठी आग
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के खरसिया में भीषण सड़क हादसा हो गया। रायगढ़ से रायपुर की ओर जा रहा छड़ों से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बिजली खंभे को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रेलर में आग लग गई, जिसकी चपेट में घर के बाहर खड़ी तीन बाइक और घर का सामान भी आ गया।
आगजनी में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान होने की आशंका है। हादसा खरसिया के रायगढ़ चौक रोड पर देर रात हुआ। ट्रेलर की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया, जिसके बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि जिस घर में ट्रेलर घुसा, वहां परिवार के लोग सो रहे थे। ट्रेलर की जोरदार टक्कर और आग लगने के बावजूद घर में मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित बच गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
टक्कर के बाद ट्रेलर में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने घर के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से ट्रेलर, तीन बाइक और घर का सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
हादसे के दौरान ट्रेलर चालक ने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हादसे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story