छत्तीसगढ़

परिवार के साथ दुखद हादसा हो गया, बरामद हुए बच्चों के शव

jantaserishta.com
26 Aug 2025 8:31 AM IST
परिवार के साथ दुखद हादसा हो गया, बरामद हुए बच्चों के शव
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक ही परिवार के चार लोग उफनते नाले में बह गए हैं। बहने वाले 4 में से 3 बच्चों की मौत हो चुकी है और उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं चौथे युवक की तलाश जारी है। तेज बारिश और रात होने के कारण रेस्क्यू कार्य रोक दिया गया था, जिसे सुबह होते ही फिर से शुरू कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है। यहां एक परिवार के लोग भंवारटंक के मरही माता मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। वहीं लगातार बारिश होने के चलते नाला उफान पर आ गया। परिवार के लोग जब नाला पार कर रहे थे तब तेज बहाव के चलते तीन बच्चों समेत 4 लोग बह गए।
बच्चों समेत 4 लोगों के नाले में बहने की खबर मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान तीन बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया था। वहीं एक युवक की तलाश जारी थी। सोमवार को तेज बारिश और रात होने के कारण रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा था। वहीं मंगलवार की सुबह होते ही गोताखोरों को टीम फिर से युवक की तलाश में जुट गई है। वहीं तीनों बच्चों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story