छत्तीसगढ़

ईएसी कालोनी से साइकिल चुराने वाला चोर गिरफ्तार

Admin2
16 Jan 2021 12:26 PM IST
ईएसी कालोनी से साइकिल चुराने वाला चोर गिरफ्तार
x

रायपुर (जसेरि)। राजधानी के ईएसी कॉलोनी से चोरी हुई साइकिल को सिविल लाइन पुलिस ने बरामद कर लिया है। जनता से रिश्ता में साइकिल और चोर की जानकारी देने वाले को इनाम की सूचना प्रकाशित होने के बाद चोरी की साइकिल खरीदने वाले ने खुद इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खरीदार को हिरासत में लेकर साइकिल बरामद किया। खरीदार से पूछताछ के बाद पुलिस ने साइकिल चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस साइकिल चोर से लगातार पूछताछ करने की कोशिश कर रही है और उससे पुरानी चोरियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। ईएसी कालोनी से ही एक निर्माणाधीन मकान से केबल की चोरी हुई थी। इस संबंध में भी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Next Story