छत्तीसगढ़
घर में घुसकर चोर ने उड़ाए साढ़े 4 लाख के सोने के जेवर, थाना में मामला दर्ज
Shantanu Roy
3 July 2025 8:34 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक चोर ने सूने घर को निशाना बनाते हुए साढ़े 4 लाख रुपए के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के दानीपारा इलाके में हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दानीपारा निवासी पवन बेरीवाल (52 वर्ष) बुधवार रात अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। इसी दौरान देर रात एक अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसा और एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सोने के जेवर चुरा ले गया।
सुबह जब पवन बेरीवाल की पत्नी जागी, तो उसने देखा कि बगल वाले कमरे का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि कमरे से सोने की चेन, चूड़ियां और कड़ा गायब हैं। चोरी के बाद चोर एक हथौड़ा बाथरूम में फेंककर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
Tagsरायगढ़चोरीसोने के जेवरातदानीपारापवन बेरीवालकोतवाली थानाअज्ञात चोरघर में सेंधमारीपुलिस जांचRaigarh theftgold ornaments stolenDanipara burglaryKotwali police stationgold chainbracelethammerFIRछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





