
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को सुबह 8 बजे जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मिनी स्टेडियम महासमुंद से स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने हाथों में तिरंगा लहराकर किया। तिरंगा दौड़ में स्कूली बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, खेल संघों, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस, रेडक्रॉस, पुलिस बल, वन विभाग तथा मीडिया प्रतिनिधियों सहित 900 से अधिक प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक दौड़ लगाई। तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर बरोंडा चैक, शास्त्री चैक, सतबहनिया चैक, गांधी चैक और नेहरू चैक होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। तिरंगा दौड़ का आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी से देश की प्रगति और विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा दौड़ में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने युवाओं से देशहित में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह तिरंगा दौड़ पूरे जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का दिन है। तिरंगा दौड़ के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह आयोजन सफल और यादगार बना है। कलेक्टर ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले विभागों और संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में वन, शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर पालिका, खेल संघ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड सहित विभिन्न विभागों और संस्थाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े, पार्षद पीयूष साहू, राहुल आवड़े,महेंद्र सिक्का, आनंद साहू, राहुल चंद्राकर,जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर रवि साहू, डीएमसी रेखराज शर्मा, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





