छत्तीसगढ़

कलिंगा यूनिवर्सिटी के छात्र की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस ने जारी किया ये बयान

Shantanu Roy
23 Dec 2025 8:25 PM IST
कलिंगा यूनिवर्सिटी के छात्र की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पुलिस ने जारी किया ये बयान
x
छग
Raipur. रायपुर। मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत 22 दिसंबर 2025 की संध्या एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें कलिंगा यूनिवर्सिटी के छात्र सैम पूरे जूदे की चौथी मंजिल से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सेक्टर-16, ब्लॉक नंबर-30 के पास की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की गई और संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैम पूरे जूदे किसी कारणवश चौथी मंजिल की छत से नीचे गिर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए पहले सद्भावना अस्पताल, फिर बालको अस्पताल और बाद में मेकाहार अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना से पहले सैम का एक युवती के साथ विवाद हुआ था। युवती का आरोप था कि सैम ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। इस बात की जानकारी युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, जब सैम ने अन्य लड़कों को देखा तो वह डर गया और अपने घर की ओर ऊपर की तरफ भागा। इसी दौरान बाद में यह जानकारी सामने आई कि सैम चौथी मंजिल से नीचे गिर चुका है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच में किसी भी प्रत्यक्षदर्शी ने यह नहीं बताया है कि सैम को किसी ने धक्का दिया हो या उसके साथ मारपीट की गई हो। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि युवक के गिरने की घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई।
लेकिन प्रत्यक्ष हिंसा के प्रमाण अभी तक नहीं मिले हैं। घटना के बाद युवक और युवती दोनों काफी डर गए थे। आशंका जताई जा रही है कि घायल सैम के दोस्तों द्वारा उनके साथ मारपीट की जा सकती थी, इसी भय के चलते युवक और युवती स्वयं भिलाई थाना पहुंचे थे। बाद में उन्हें पूछताछ के लिए थाना मंदिर हसौद लाया गया, जहां पुलिस द्वारा उनसे विस्तार से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। संदेहियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और जो भी तथ्य एवं साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की
कानूनी
कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

ये हुआ था हादसा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से गिरकर नाइजीरिया मूल के एक छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में शोक और तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान नाइजीरियन निवासी सैम के रूप में हुई है, जो मंदिर हसौद स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में एमबीए सेकेंड ईयर का छात्र था। बताया जा रहा है कि 22 दिसंबर को यूनिवर्सिटी परिसर में सैम का एक विदेशी मूल की छात्रा से विवाद हुआ था। आरोप है कि सैम छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ कर रहा था, इसी दौरान छात्रा का बॉयफ्रेंड वहां पहुंच गया।
बताया जाता है कि बॉयफ्रेंड को आते देख सैम वहां से भागने की कोशिश करने लगा और यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से नीचे कूदकर निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में इसे एक हादसा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद संबंधित छात्रा और उसका बॉयफ्रेंड मौके से फरार हो गए थे। बाद में दोनों ने भिलाई थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। चूंकि घटना रायपुर जिले की है, इसलिए भिलाई पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी रायपुर पुलिस को दी। इसके बाद दोनों को रायपुर लाया गया, जहां उनसे मंदिर हसौद थाना पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। इधर, नाइजीरियाई छात्र सैम की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में उसके साथी छात्र भिलाई थाने पहुंचे।
छात्रों ने इस घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि सैम को आरोपी छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड ने जानबूझकर बुलाया था और विवाद के बाद उसे कॉलेज की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। छात्रों की इस मांग के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या की आशंका से भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि यह मामला दुर्घटना का है या फिर हत्या का। मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में मातम का माहौल है। विदेशी छात्रों में भी भय और आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस मृतक छात्र के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsकलिंगा यूनिवर्सिटी छात्र मौतरायपुर छात्र गिरकर मौतमंदिर हसौद थानाचौथी मंजिल से गिरा छात्रछेड़छाड़ विवादरायपुर पुलिस जांचसंदिग्ध मौत मामलाछात्र की इलाज के दौरान मौतKalinga University student deathRaipur student dies after fallingMandir Hasaud police stationstudent falls from fourth floormolestation disputeRaipur police investigationsuspicious death casestudent dies during treatmentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story
null