छत्तीसगढ़

रायपुर में अजब चोरी! घर में थे 10 लाख के जेवर, चोर सिर्फ 2 लाख का माल लेकर भागा

jantaserishta.com
10 Nov 2026 3:09 PM IST
रायपुर में अजब चोरी! घर में थे 10 लाख के जेवर, चोर सिर्फ 2 लाख का माल लेकर भागा
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी रायपुर में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक चोर छत के रास्ते घर में घुसा और लक्ष्मी पूजन के लिए रखे जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि घर में 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर और 47 हजार रुपये नकद रखे हुए थे, लेकिन चोर करीब 2 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, मंगल बाजार निवासी संगीता वर्मा के घर में अज्ञात चोर ने छत के रास्ते प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखे लक्ष्मी पूजन के जेवर और नकदी को निशाना बनाया। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि घर में लक्ष्मी पूजन के लिए 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर रखे हुए थे। इसके अलावा 47 हजार रुपये नकद भी मौजूद थे। चोर ने इनमें से करीब 2 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। हालांकि, घर में मौजूद बाकी सामान को चोर ने हाथ नहीं लगाया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता संगीता वर्मा ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story