छत्तीसगढ़

आंगन में गिरी गाज, महिला की मौत

Nilmani Pal
18 Sept 2023 4:25 PM IST
आंगन में गिरी गाज, महिला की मौत
x
छग

सीतापुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। मूसलाधार बारिश के साथ बिजली भी चमक रही थी इस दौरान सरगुजा जिले में गाज की चपेट में आने से मां की मौत हो गई। वहीं बेटी घायल हो गई। इसके बाद घायल प्रियंति को अस्पातल में भर्ती कराया गया। यह घटना ग्राम सरगा नागवंशी पारा का हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 48 वर्षिय बिहारी देवी पति कलेश्वर नागवंशी है। बताया जा रहा है कि, महिला अपनी बेटी के साथ घर के आंगन में खड़ी हुई थी। तभी महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई जिसे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही उसकी बेटी प्रियंति भी घायल हो गई। जिससे उसके दोनों पैर मामूली रूप से झुलस गए है इसके बाद घायल प्रियंति को अस्पातल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है। फिलहाल पुलिस ने शव कर पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौप दिया गया।

Next Story