छत्तीसगढ़
वित्तीय समावेशन के लक्ष्य की ओर कदम, ग्राम दोंदेकला में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ संतृप्ति शिविर
Shantanu Roy
29 Oct 2025 11:16 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। वित्तीय समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुँचाने के उद्देश्य से ग्राम दोंदेकला में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में संतृप्ति शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों एवं बैंकों की सक्रिय सहभागिता रही। शिविर का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों में प्रमुख रूप से हार्दिक मुकेश शेठ, निदेशक (बैंकिंग), वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार, मनोज कुमार सिंह, सहायक महाप्रबंधक, एस.एल.बी.सी., रूपेश कुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, इंडियन बैंक, कमलेश कुमार कुंदन, क्षेत्रीय प्रबंधक, सी.आर.जी.बी., तथा अरविंद ठाकुर, सरपंच, ग्राम दोंदेकला उपस्थित रहे।
शिविर में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएँ प्रदान की गईं। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। अनेक पात्र लाभार्थियों के खाते खोले गए, बीमा योजनाओं में नामांकन किया गया और ऋण योजनाओं के आवेदन स्वीकृत किए गए। अधिकारियों ने बताया कि संतृप्ति शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि क्षेत्र का कोई भी पात्र परिवार किसी भी सरकारी या बैंकिंग सुविधा से वंचित न रहे। अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सभी सहभागी संस्थाओं, बैंकों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम दोंदेकला शीघ्र ही पूर्णतः संतृप्त ग्राम के रूप में स्थापित होगा। इस अवसर पर एलडीएम मोहम्मद मोफिज, हेमेंद्र सिंह सिसोदिया (SLBC), प्रभु बेदी (CRGB) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





