छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार वन चौकीदार को कुचला, 50 मीटर तक घसीटा
Shantanu Roy
5 March 2026 6:23 PM IST

x
छग
Balod. बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग के चौकीदार की मौत हो गई। दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मोपेड ट्रक के अगले पहियों में फंस गई और ट्रक उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया। इस दौरान चौकीदार का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना डौंडी नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान श्याम सिंह मसीयारे (53) के रूप में हुई है, जो ग्राम परसदा का निवासी था और वन विभाग में वॉचमैन के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि होली के दूसरे दिन 5 मार्च को वह किसी काम से घर से निकला था। घर से निकलकर वह कच्चे रास्ते से होते हुए मुख्य सड़क पर पहुंचा ही था कि उसी दौरान दल्लीराजहरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (CG04 LM 3499) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोपेड ट्रक के सामने के पहियों में फंस गई और ट्रक चालक वाहन को रोक नहीं पाया। ट्रक करीब 50 मीटर तक मोपेड और चालक को घसीटते हुए राम मंदिर के पास तक ले गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मृतक का शरीर बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में वार्डवासी, स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से नाराज लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस सड़क पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने माइंस की भारी वाहनों को रोक दिया, जबकि आम लोगों की आवाजाही को जारी रखा गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, स्पीड कंट्रोल के उपाय करने और हादसों को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। डौंडी नगर थाना पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद करीब सुबह 10:40 बजे एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी।
प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की जांच कर रही है। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर गति नियंत्रण के उपाय, चेतावनी संकेतक और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Tagsबालोद सड़क हादसादल्लीराजहरा भानुप्रतापपुर रोड दुर्घटनाट्रक से कुचलकर मौतवन विभाग चौकीदार हादसाडौंडी नगर थानाचक्का जाम बालोदछत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटनाBalod road accidentDallirajhara Bhanupratappur road accidentdeath due to being crushed by a truckForest Department watchman accidentDoundi Nagar Police StationChakka Jam BalodChhattisgarh road accidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





