छत्तीसगढ़
विवेकानंद नगर मुख्य मार्ग में विशेष सफाई अभियान चलाया गया
Nil dhankar
21 Jan 2026 4:53 PM IST

x
रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग को स्वच्छता संबंधी प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिये गये आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन 4 जोन कमिश्नर अरूण ध्रुव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद नगर पेंशनबाड़ा क्षेत्र में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय के समीप मुख्य मार्ग की विशेष सफाई अभियान पूर्वक करके कचरा एकत्र कर तत्काल कचरे का उठाव कर मार्ग में स्वच्छता जोन 4 जोन स्वास्थ्य अधिकारी विरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्रो की सहायता से कायम की गई एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।
Next Story





