छत्तीसगढ़

शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी ने उजाड़ दी गृहस्थी, बिलासपुर के चांदनी चौक में भीषण अग्निकांड

jantaserishta.com
27 Nov 2026 1:11 PM IST
शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी ने उजाड़ दी गृहस्थी, बिलासपुर के चांदनी चौक में भीषण अग्निकांड
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर के कुदुदंड स्थित चांदनी चौक में गुरुवार रात एक मकान में भीषण आग लग गई। रात करीब 8:40 बजे घर के सामने हिस्से में आग भड़क उठी। धुआं और आग की लपटों के बीच परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई।
पड़ोसियों ने बोर चालू कर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। करीब 25 मिनट बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
कुदुदंड के चांदनी चौक निवासी राजेंद्र परिहार गुरुवार रात अपने परिवार के साथ घर पर थे। परिवार के सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। रात करीब 8:40 बजे उन्हें धुएं की गंध आई। उन्हें लगा कि बाहर कचरे के ढेर में आग लगी होगी। इसलिए उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।
कुछ देर बाद घर के सामने वाले हिस्से में आग की लपटें उठने लगीं। धुएं का गुबार देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया और राजेंद्र को घर में आग लगने की जानकारी दी। आग की लपटें तेज होने पर राजेंद्र परिवार के सदस्यों को लेकर किसी तरह घर से बाहर निकले। इस दौरान पड़ोसियों ने बोर चालू कर पानी डालना शुरू किया। साथ ही नगर सेना के दमकल विभाग को भी सूचना दी।
सूचना मिलने के करीब 25 मिनट बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पाया। पड़ोसियों ने भी पानी डालकर आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि दमकल पहुंचने में और देरी होती तो आग आसपास के मकानों तक फैल सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मकान के सामने वाले हिस्से से पहले चिंगारी निकली और धुआं उठने लगा। इसके बाद आग की लपटें तेज हो गईं। आशंका है कि बिजली की शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story