छत्तीसगढ़
प्यार पाने का शॉर्टकट! प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग युवती, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
jantaserishta.com
28 Aug 2026 10:09 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग युवती आत्मानंद स्कूल के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब आधे घंटे तक युवती टावर पर ही रही। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के बाहर चले जाने से नाराज थी। प्रेमी को वापस बुलाने की मांग को लेकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और हसौद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवती से बातचीत शुरू की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाइश दी। पुलिस ने लगातार बातचीत के जरिए स्थिति को संभालने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने के बाद युवती पुलिस की बात मान गई और सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर आई।
युवती के सकुशल नीचे उतरने के बाद पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने उसे समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान करीब आधे घंटे तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





