छत्तीसगढ़
सुबह-सुबह नाले में दिखा ऐसा मंजर...इलाके में सनसनी
jantaserishta.com
12 Oct 2026 12:48 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव नाले के अंदर मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी। यह पूरा मामला बसदेई चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लोगों ने आज सुबह सोनपुर नर्सरी के पास कोल्हूआ नाले में एक शव देखा, जिसकी पहचान सोनपुर निवासी नाहर सिंह के रूप में की गई।
मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का इस मामले में कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





