छत्तीसगढ़

रायपुर में रफ्तार का कहर, एक के बाद एक हुए हादसे

jantaserishta.com
18 Dec 2025 9:15 AM IST
रायपुर में रफ्तार का कहर, एक के बाद एक हुए हादसे
x

फोटो: सोशल मीडिया

छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। लोग लगातार रैश ड्राइविंग कर रहे हैं, जिससे हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बुधवार रात रायपुर में अलग-अलग जगहों पर तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाएं हुईं।
शंकर एक्सप्रेस के ऊपर ही रॉन्ग साइड से आ रहे ऑटो के कारण एक-एक कर 6 से 7 एक्सीडेंट हुए। इसमें ज्यादातर वाहन चालक तो निकल गए, लेकिन आखिर में एक कार और बाइक चालक को नुकसान उठाना पड़ा। एक ईवी कार के सामने से परखच्चे उड़ गए।
इसी रोड में आगे बाइक और कार के दो एक्सीडेंट हुए। तेलीबांधा चौक के पास एक फॉर्चूनर और बीएमडब्ल्यू कार की भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों वाहन मालिकों को नुकसान उठाना पड़ा। सौभाग्य से किसी भी दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। लेकिन ऐसी घटनाओं ने रात में तेज रफ्तार ड्राइविंग और पुलिस जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story