छत्तीसगढ़
भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार से विकास की गंगा बह रही है: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
10 Oct 2025 7:33 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज शहीद चंद्रशेखर आजाद और श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अंतर्गत रावतपुरा फेज-2, मठपुरैना में लगभग 2.35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना के अंतर्गत कुल 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा, जिसमें 1.5 किलोमीटर डामर सड़क और 500 मीटर सीसी रोड शामिल है।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार (केंद्र, राज्य और नगर निगम) के सहयोग से रायपुर में विकास की गंगा बह रही है। हर वार्ड में सड़कों, नालियों, बिजली, पानी और स्वच्छता के काम तेजी से हो रहे हैं। लेकिन कुछ अराजक तत्व इस विकास में बाधा डालने का प्रयास करते हैं। वे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं नलों, बल्बों, ट्यूबलाइटों को तोड़ते हैं और सड़कों को नुकसान पहुंचाते हैं। यह आचरण समाज और शहर, दोनों के हित में नहीं है।”
सांसद श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि, सरकारी संपत्ति हमारी सामूहिक संपत्ति है। इसकी सुरक्षा और देखभाल हम सबकी जिम्मेदारी है। यदि हम सब मिलकर इन संसाधनों की रक्षा करेंगे, तो विकास के कार्य और तेजी से होंगे और आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, महापौर मीना चौबे, जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पार्षद रवि सोनकर, रमेश सपहा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





