छत्तीसगढ़

आर्मी का रिटायर्ड हवलदार भड़का, युवक पर की फायरिंग

jantaserishta.com
23 March 2026 2:41 PM IST
आर्मी का रिटायर्ड हवलदार भड़का, युवक पर की फायरिंग
x
छत्तीसगढ़.
जांजगीर: जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने भाई से गाली– गलौज करने की बात पर एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
घटना आज सुबह दस बजे की है। पामगढ़ के विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ पामगढ़ के ही हिमांशु किराना स्टोर के पास आकर गाली–गलौज कर रहा था । जिसे हिमांशु किराना दुकान के संचालक हिमांशु श्रीवास द्वारा गाली– गलौज करने से मना किया गया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद होता देख दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास का भाई गुलशन श्रीवास अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया और पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली पंकज के पैर पर लगी। घायल को उसके साथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।
वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। और आरोपी गुलशन श्रीवास को हिरासत में ले लिया गया। पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी के अनुसार आरोपी गुलशन श्रीवास आर्मी से रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से घटना को अंजाम दिया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। रिटायर्ड फौजी के साथ ही उसके भाई हिमांशु श्रीवास को भी उसका सहयोग करने पर हिरासत में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story