छत्तीसगढ़
ग्राम टेका में अवैध शराब पर छापा, 6 लीटर महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
15 Dec 2025 12:21 AM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम टेका में सुबह भोर में सघन रेड कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को ग्राम टेका में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की विश्वसनीय सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम का गठन कर सुनियोजित तरीके से कार्रवाई का निर्णय लिया। आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 की सुबह भोर में पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर ग्राम टेका के कुधरीपारा क्षेत्र में संदिग्धों के घरों की तलाशी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने संदेही महिला कमला निषाद के घर दबिश दी और उसे पूछताछ के लिए तलब किया। प्रारंभिक पूछताछ में महिला आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया और वह अवैध शराब के संबंध में आनाकानी करती रही। हालांकि, पुलिस टीम द्वारा लगातार और सख्ती से पूछताछ किए जाने पर उसने अवैध महुआ शराब अपने घर में रखना स्वीकार कर लिया।
इसके बाद आरोपी महिला ने अपने घर के आंगन से करीब 6 लीटर महुआ शराब निकालकर पुलिस के समक्ष प्रस्तुत की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उक्त शराब को अवैध रूप से बिक्री करने के उद्देश्य से रखा गया था। पुलिस द्वारा मौके पर ही विधिवत कार्रवाई करते हुए 6 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया। इसके साथ ही आरोपी महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान कमला निषाद पति रामप्यारी निषाद, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम टेका कुधरीपारा थाना कोतरारोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। कोतरारोड़ पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने में सफलता मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारण सामाजिक अपराध, घरेलू हिंसा और सड़क दुर्घटनाओं जैसी घटनाओं में वृद्धि होती है, इसलिए ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस संपूर्ण कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चूड़ामणि गुप्ता, सुरेन्द्र भगत एवं महिला आरक्षक सुकृता कर्ष की सराहनीय भूमिका रही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





