छत्तीसगढ़

पीडब्ल्यूडी कर्मी पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में मारपीट कर किया लहूलुहान

Shantanu Roy
23 Sept 2025 8:04 PM IST
पीडब्ल्यूडी कर्मी पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में मारपीट कर किया लहूलुहान
x
छग
Gariaband. गरियाबंद। जिले से मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीडब्ल्यूडी में डेलीविजस पर कार्यरत एक कर्मचारी को उसके घर के पास पुरानी रंजिश के चलते गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि वार्ड क्रमांक 08 डाक बंगलापारा निवासी गजेन्द्र बघेल ने देर रात उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पंडाल सजावट कर लौट रहा था पीड़ित
जानकारी के अनुसार, पीड़ित सोमवार 22 सितंबर की रात लगभग 12:15 बजे अपने साथी ऋतुराज देववंशी के साथ दुर्गा पंडाल की सजावट का काम खत्म कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचा, तभी गजेन्द्र बघेल वहां आया और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
गाली-गलौच और धमकी के बाद हमला
पीड़ित का कहना है कि गजेन्द्र बघेल ने आते ही मां-बहन की गंदी और अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहीं जमीन पर पड़ी टाइल्स उठाकर उसके सिर के दाहिने हिस्से पर जोरदार वार कर दिया। इससे उसके सिर से खून बहने लगा।
प्रत्यक्षदर्शी बने साथी और अन्य
घटना के समय पीड़ित का साथी ऋतुराज देववंशी मौके पर मौजूद था। उसने पूरी घटना को देखा और बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल ने पूरी बात राजकुमार यादव को बताई। पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि आम जगह पर इस तरह की गाली-गलौच और हमला उसके लिए बेहद अपमानजनक रहा और वह जान से मारने की धमकी से भयभीत है। पीड़ित ने मामले की लिखित रिपोर्ट गरियाबंद पुलिस को सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई है। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Tagsगरियाबंद हमलादुर्गा पंडाल विवादगजेन्द्र बघेलपीडब्ल्यूडी डेलीविजस कर्मचारीअश्लील गाली गलौचजान से मारने की धमकीपुलिस रिपोर्टGariaband attackDurga Pandal disputeGajendra BaghelPWD Daily Wise employeeobscene abusedeath threatpolice reportछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story