छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण: ‘बड़ी दीदी’ बुधरी ताटी, डॉ. रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले पद्मश्री के लिए चयनित
Shantanu Roy
25 Jan 2026 7:57 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए यह क्षण अत्यंत गर्व और सम्मान से भरा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बस्तर अंचल की समाजसेविका, स्नेह और ममता की प्रतिमूर्ति ‘बड़ी दीदी’ के नाम से विख्यात बुधरी ताटी जी, तथा जनजातीय क्षेत्रों में निःस्वार्थ सेवा के जीवंत प्रतीक डॉ. रामचंद्र गोडबोले जी एवं सुनीता गोडबोले जी का पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होना पूरे प्रदेश के लिए अपार गौरव का विषय है। इन तीनों विभूतियों ने अपने सेवा कार्यों से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बड़ी दीदी’ बुधरी ताटी जी ने बस्तर क्षेत्र में वर्षों से समाज सेवा, मानवता, स्नेह और ममता का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी जनजातीय समाज के उत्थान, बच्चों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम क्षण बस्तर की समाजसेविका, स्नेह और ममता की प्रतिमूर्ति ‘बड़ी दीदी’ के नाम से विख्यात श्रीमती बुधरी ताटी जी तथा जनजातीय अंचलों में निःस्वार्थ सेवा के जीवंत प्रतीक डॉ. रामचंद्र गोडबोले जी एवं सुनीता गोडबोले जी का पद्म श्री सम्मान के लिए चयनित होना पूरे… pic.twitter.com/OcXitrHQnX
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 25, 2026
बस्तर में उन्हें ‘बड़ी दीदी’ के नाम से सम्मान और स्नेह के साथ पुकारा जाना उनके कार्यों की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है। इसी प्रकार डॉ. रामचंद्र गोडबोले जी और सुनीता गोडबोले जी ने जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से सेवा कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। दुर्गम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में रहकर उन्होंने आदिवासी समाज के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्यों से हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन तीनों विभूतियों का पद्मश्री के लिए चयन यह सिद्ध करता है कि सच्ची सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को देश सर्वोच्च सम्मान प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से सभी चयनित विभूतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सतत सेवा कार्यों की कामना की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





