छत्तीसगढ़
2008 में पैरोल पर छूटा कैदी 18 साल बाद भी लापता, अब जाकर दर्ज हुई FIR
jantaserishta.com
24 Nov 2026 2:28 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या के मामले में सजा काट रहा एक बंदी पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद पिछले 18 साल से फरार है। 10 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से निकला गणेश देवांगन निर्धारित समय पर वापस नहीं लौटा। अब करीब 18 साल बाद कोतवाली थाना पुलिस ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बंदी गणेश देवांगन पिता लक्ष्मीनारायण देवांगन को 23 जुलाई 2008 को 10 दिन के पैरोल पर केंद्रीय जेल रायपुर से रिहा किया गया था। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद उसे वापस जेल में दाखिल होना था, लेकिन वह तय तारीख पर नहीं पहुंचा। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।
इस मामले में केंद्रीय जेल रायपुर के अधीक्षक ने 19 नवंबर 2026 को कोतवाली थाना प्रभारी को पत्र भेजकर फरार बंदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पत्र के मुताबिक, बंदी क्रमांक 9480/95 गणेश देवांगन को जिला दंडाधिकारी रायपुर के आदेश के तहत पैरोल पर छोड़ा गया था। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद उसके वापस नहीं लौटने पर जेल प्रशासन ने पहले भी पुलिस से पत्राचार किया था।
बंदी का पुराना पता पुरानी बस्ती क्षेत्र के मिनीमाता चौक-बूढ़ेश्वर चौक का बताया गया है। संबंधित दस्तावेजों और थाना सीमा की जांच के बाद मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का पाया गया। जेल अधीक्षक ने अपने पत्र में बताया कि यह मामला उच्च न्यायालय से संबंधित है। ऐसे में फरार बंदी की वर्तमान स्थिति की जानकारी और एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था।
केंद्रीय जेल से मिले पत्र और दस्तावेजों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गणेश देवांगन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 224 के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। अब पुलिस के सामने 18 साल से फरार बंदी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने की चुनौती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





