छत्तीसगढ़

10वीं पास को नौकरी देने आज दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप का हो रहा आयोजन

Nil dhankar
22 May 2026 10:40 AM IST
10वीं पास को नौकरी देने आज दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप का हो रहा आयोजन
x

रायपुर. क्या आप भी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है. आज आपके लिए सुनहरा मौका बन सकता है. दुर्ग के शिवाजी नगर स्थित छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रोजगार मेला लगने वाला है. इस प्लेसमेंट कैंप में 10वीं कक्षा से लेकर इंजीनियरिंग स्नातक और एमबीबीएस तक के योग्य उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं.

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक विष्णु कुमार केडिया ने जानकारी दी कि प्लेसमेंट कैम्प के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, एमबीबीएस, बीएएमएस, डिप्लोमा पैरामेडिकल सहित विभिन्न योग्यताओं के अनुरूप रिक्तियां प्राप्त हुई हैं.

रोजगार मेला के माध्यम से अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं एवं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. संबंधित संस्थानों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने विद्यार्थियों को प्लेसमेंट कैम्प की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि अधिक से अधिक रोजगार इच्छुक युवा इसका लाभ प्राप्त कर सकें. रोजगार मेला से संबंधित विस्तृत जानकारी www.erojgar.cg.gov.in के रोजगार मेला विकल्प पर उपलब्ध है. इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग से भी संपर्क कर सकते हैं.


Next Story