छत्तीसगढ़
Raipur: राजधानी में खुलेआम बंदूक पकड़कर घूम रहा शख्स? पुलिस बोली- वीडियो की जांच कर रहे
jantaserishta.com
14 Dec 2024 6:36 PM IST

x
वीडियो शेयर कर यूजर ने किया दावा.
रायपुर: रायपुर में रात में बंदूक पकड़कर घूम रहे शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इस सीसीटीवी वीडियो को शेयर कर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि टाटीबंध इलाके में चोर मॉडर्न हो गए है। सर्दी आते ही इनका सीजन चालू हो गया है। अब ये बंदूक लेकर घूम रहे हैं। अब आमानाका पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
प्रशांत नाम के व्यक्ति ने बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। उसने लिखा कि, अब तो टाटीबंध रायपुर छत्तीसगढ़ की गलियों में कर बंदूक लेकर घूमने लगे है। यह भी मॉडर्न हो गए हैं सर्दियों के साथ इनका भी सीजन चालू हो गया। आप लोग भी तैयार हो जाए पड़ोसियों से संवाद स्थापित करें। हालात से निपटने को तैयार हो जाए। फोन पर पुलिस का एमरजेंसी नंबर सेव करें सीसीटीवी फुटेज चेक करते रहे।
सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि व्यक्ति ने सफेद शर्ट पहना है। उसने हाथ में बंदूक पकड़ा है। वो सड़क पर इधर-उधर घूम रहा है। वीडियो रात करीब पौने 2 बजे का है। सड़क पर दो कार भी खड़ी हुई है। इसके अलावा युवक के आसपास के डॉग्स दूर भाग रहे है।
इस मामले में आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास ने कहा कि, कॉलोनी वालों ने पुलिस को सीसीटीवी सौंपा है। मामले में टीम भेजकर शुरुआती पूछताछ की गई है। जानकारी मिली है कि CCTV में दिख रहा व्यक्ति आसपास के ही इलाके का रहने वाला है। उसे चिन्हित किया गया है। आशंका है कि उसने एयरगन पकड़ी है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
प्रशांत नाम के व्यक्ति ने बुधवार को सोशल मीडिया में वीडियो शेयर किया, हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट को डिलीट भी कर दिया है। जनता से रिश्ता पोस्ट-वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Tagsरायपुररायपुर न्यूज़रायपुर वायरल वीडियोरायपुर पुलिसRaipurRaipur NewsRaipur Viral VideoRaipur Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





