छत्तीसगढ़

CG NEWS : 36 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती स्वाइन फ्लू मरीज की मौत

Nil dhankar
7 Sept 2024 8:16 AM IST
CG NEWS : 36 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती स्वाइन फ्लू मरीज की मौत
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। धीरे धीरे जिले में स्वाइन फ्लू बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार को फिर एक संक्रमित महिला की अपोलो हास्पिटल में मौत हो गई है। वही नौ नए मरीजों की पहचान की गई हैं। एक महीने के भीतर स्वाइन फ्लू के 155 मरीज मिल चुके हैं। वही आठ मरीजों की मौत हुई है। उसलापुर स्थित सागरदीप अपार्टमेंट निवासी 69 वर्षीय महिला को बीते एक अगस्त को अपोलो हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। swine flu

तब महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले। उसका एऩ1एन1 टेस्ट किया गया। इसमें उसके स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टी हुई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर जिले में नौ नए मरीजों की पहचान की गई है। इन्हें होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 55 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 12 की हालत गंभीर है।

स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है। इसलिए, अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए सभी सावधानियां बरतें। बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, थकान, और कभी-कभी उल्टी और दस्त स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं। यदि किसी में ये लक्षण आते हैं, तो तत्काल डाक्टर से संपर्क करें।


Next Story