छत्तीसगढ़
धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान
Shantanu Roy
14 Nov 2026 9:16 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले में धौरपुर-डूमरडीह मार्ग के अत्यंत संवेदनशील घाटी क्षेत्र में 150 मीटर लंबाई की सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस नवनिर्मित सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों को एक बड़ी राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि धौरपुर-डूमरडीह मार्ग का यह घाटी क्षेत्र आवागमन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूर्व में यहाँ पहाड़ी से वर्षा जल का लगातार बहाव होने एवं समुचित जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण डामरीकृत (ठज्) सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थी। सड़क के उखड़ने और गड्ढे होने से जहाँ एक ओर आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं दूसरी ओर विभाग को भी इसके बार-बार रखरखाव (मेंटेनेंस) में काफी कठिनाई आ रही थी।
नागरिकों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए और इसका स्थायी समाधान निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा इस 150 मीटर लंबे हिस्से में डामरीकरण की जगह सीमेंट कंक्रीट (ब्ब्) सड़क के निर्माण का निर्णय लिया गया। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अब इस सीसी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस नवनिर्मित सीसी सड़क के बन जाने से घाटी के इस संवेदनशील हिस्से में सड़क की मजबूती और टिकाऊपन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अब बारिश के पानी से सड़क के खराब होने की आशंका समाप्त हो गई है, जिससे बारहमासी सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आम जनता की सुविधा के लिए टिकाऊ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क अधोसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का विकास करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को अब आवागमन की एक बेहतर और निर्बाध सुविधा प्राप्त हो रही है।
Next Story





